{"_id":"6a410fd561914526e005a4a5","slug":"vikramaditya-singh-inaugurated-the-bridge-mandi-news-c-90-1-mnd1027-202701-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: 8.25 करोड़ से तैयार पुल का विक्रमादित्य सिंह ने किया लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: 8.25 करोड़ से तैयार पुल का विक्रमादित्य सिंह ने किया लोकार्पण
विज्ञापन
रिबन काट कर पुल का लोकार्पण करते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह। विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपदा में बहे पुल की जगह तैयार हुआ नया ब्रिज
सोमवार से बहाल होंगी सभी बस सेवाएं
जबलाही नाला-बरनोटा और सताहन संपर्क सड़क का भी उद्घाटन
विश्राम गृह कोटली और कून में जनसमस्याएं सुनीं, मौके पर ही समाधान किया
संवाद न्यूज एजेंसी
कोटली (मंडी)। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने अपने मंडी दौरे के दौरान द्रंग, सदर और जोगिंद्रनगर विधानसभा क्षेत्रों को करीब 12 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात दी। उन्होंने ग्राम पंचायत कोट तुंगल के कून का तर पहुंचकर विभिन्न महत्वाकांक्षी परियोजनाओं का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री ने 8.25 करोड़ रुपये की लागत से ब्यास नदी पर निर्मित लगभग 280 फीट लंबे बैली सस्पेंशन ब्रिज का उद्घाटन किया। 9 जुलाई 2023 की प्राकृतिक आपदा के दौरान ब्यास नदी में आई भीषण बाढ़ में पुराना पुल बह गया था, जिसके कारण क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य, शिक्षा और व्यापारिक गतिविधियों के लिए करीब 200 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा था। नए पुल के बनने से तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लाखों लोगों को सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक और आर्थिक विकास को नई गति मिलेगी।
मंत्री ने लोगों को आश्वस्त किया कि मंडी-जोगिंद्रनगर वाया कोटली मार्ग पर बस पासिंग की प्रक्रिया को जल्द पूरा कर सोमवार से बंद पड़ी सभी बस सेवाओं को बहाल कर दिया जाएगा। उन्होंने कून से जोगिंद्रनगर सड़क के उन्नयन के लिए नई विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने के निर्देश भी दिए।
इस दौरान उन्होंने 275.97 लाख रुपये की लागत से निर्मित 5.500 किलोमीटर लंबी जबलाही नाला-बरनोटा-कड़कोह सड़क और 107.75 लाख रुपये की लागत से बनी 2 किलोमीटर लंबी राष्ट्रीय राजमार्ग-003 से सताहन संपर्क सड़क का भी उद्घाटन किया। मंत्री ने कोटली-जोगिंद्रनगर सड़क की खराब स्थिति और एनएच-003 निर्माण कार्यों में सामने आ रही अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने और त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कोटली कॉलेज भवन के अधूरे कार्य को अतिरिक्त बजट उपलब्ध करवाकर शीघ्र पूरा करने का भरोसा भी दिलाया। दौरे के अंतिम चरण में मंत्री ने विश्राम गृह कोटली और कून में जनसमस्याएं सुनीं तथा कई मामलों का मौके पर ही समाधान किया।