सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Protest against smart meter in Balichowki, demonstration to be held on 25th

Mandi News: बालीचौकी में स्मार्ट मीटर का विरोध, 25 को होगा प्रदर्शन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 04:17 PM IST
विज्ञापन
Protest against smart meter in Balichowki, demonstration to be held on 25th
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। स्मार्ट मीटर को लेकर बालीचौकी में भी विरोध के स्वर मुखर हो गए हैं। सोमवार को हिमाचल किसान सभा लोकल कमेटी बालीचौकी ने व्यापार मंडल और बिजली बोर्ड की ओर से आयोजित जागरूकता बैठक में भाग लेते हुए स्मार्ट मीटर की योजना पर गंभीर सवाल उठाए। 25 फरवरी को विरोध प्रदर्शन करने का एलान किया।
Trending Videos

बैठक में किसान सभा राज्य कमेटी सदस्य महेंद्र राणा ने कहा कि किसान सभा देशभर में स्मार्ट मीटर लगाने के निर्णय का विरोध कर रही है। उनका आरोप है कि स्मार्ट मीटर के जरिए बिजली व्यवस्था को निजी हाथों में सौंपने की दिशा में कदम बढ़ाया जा रहा है। इससे उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लगे डिजिटल मीटर ठीक से काम कर रहे हैं। बैठक में व्यापार मंडल के प्रधान यशवंत शर्मा, पूर्व प्रधान तेजराम, किसान सभा सदस्य दुल्ला दुग्गल सहित अन्य स्थानीय लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed