{"_id":"699c3e96915c7140f0023976","slug":"video-kotli-people-took-to-the-streets-to-demand-justice-for-neelam-2026-02-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोटली: नीलम को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोटली: नीलम को इंसाफ दिलाने के लिए सड़क पर उतरे लोग
नीलम मौत मामले में पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सोमवार को कोटली में सैकड़ों लोगों ने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया। समाजसेवी राजेश कपूर, भास्कर ठाकुर और प्रो. अनुपमा सिंह की अगुवाई में लोगों ने बस अड्डा कोटली के समीप स्थित बड़े मैदान में एकत्र होकर प्रशासन से मामले की निष्पक्ष और त्वरित जांच करने की मांग उठाई। बाद में एसडीएम को ज्ञापन को सौंपा गया। जब प्रदर्शनकारी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, उस समय एसडीएम जगदीश चंद कार्यालय में मौजूद नहीं थे। बाद में संपर्क करने पर वह लगभग 20-25 मिनट के भीतर कार्यालय पहुंचे। एसडीएम ने बताया कि उन्हें पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अन्य स्थान पर जाना पड़ा था और प्रदर्शन के दौरान ज्ञापन सौंपे जाने की जानकारी पूर्व में नहीं दी गई थी। इस पर भास्कर ठाकुर ने स्वीकार किया कि ज्ञापन सौंपने की सूचना पहले नहीं दी गई थी और इसे उनकी चूक बताया। एसडीएम ने आश्वासन दिया कि ज्ञापन को अग्रेषित कर दिया गया है। कोटली चौकी प्रभारी इंस्पेक्टर बृजभूषण शर्मा को मामले की जांच में सतर्कता और तेजी बरतने के निर्देश दिए जाएंगे। इस अवसर पर पूर्व पंचायत प्रधान पूजा देवी ने कहा कि अपने पांच वर्ष के कार्यकाल के दौरान उनके पास नीलम की ओर से प्रताड़ना की कोई औपचारिक शिकायत नहीं आई थी। हालांकि ग्रामीणों की पहले भी प्रताड़ना की बात सामने आने की जानकारी मिली है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर करने की मांग की। प्रदर्शन में देवी चंद, चमन लाल, पूजा देवी, योगराज, राकेश कुमार, दिलीप सिंह, कुसुम देवी, मेघ सिंह, चमन लाल, लक्ष्मण दास व अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।