सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Rahul and Rasheed emerged as winners in the Lakh Data Chhinj Dangal.

Mandi News: लख दाता छिंज दंगल में राहुल और रसीद बने विजेता

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 03 May 2026 12:10 AM IST
विज्ञापन
Rahul and Rasheed emerged as winners in the Lakh Data Chhinj Dangal.
विज्ञापन
पहलवानों ने दिखाए दांव-पेंच, दर्शकों ने लिया रोमांचक मुकाबलों का आनंद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। क्षेत्र के चम्याणू बैहल में शुक्रवार को लख दाता छिंज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दंगल में देश के विभिन्न राज्यों से आए नामी पहलवानों ने अपने दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। छोटी माली का मुकाबला दिल्ली के सलमान और उत्तर प्रदेश के राहुल के बीच हुआ, जिसमें राहुल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। वहीं, बड़ी माली का रोमांचक मुकाबला पवन सोनी पत और रसीद मलेरकोटला के बीच खेला गया, जिसमें रसीद ने पवन को हराकर जीत हासिल की।
कमेटी की ओर से छोटी माली के विजेता को 11 हजार रुपये व गुर्ज तथा उपविजेता को 9 हजार रुपए दिए गए। वहीं बड़ी माली के विजेता को 21 हजार रुपये व गुर्ज और उपविजेता को 18 हजार रुपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके कमेटी सदस्यों यशवंत राठौड़, जगदीश चंद गुलेरिया, सुरेन्द्र जरयाल, अच्छर राम शर्मा, विधि चंद गुलेरिया, सुरेश कुमार, विनोद शर्मा, सुंदर सिंह और मेहर सिंह अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed