{"_id":"6a1eb281b973c12f08012754","slug":"rakhi-sharma-took-out-a-victory-rally-after-winning-from-langana-ward-mandi-news-c-90-1-mnd1020-198977-2026-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: लांगणा वार्ड से जीत के बाद राखी शर्मा ने निकाली विजय रैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: लांगणा वार्ड से जीत के बाद राखी शर्मा ने निकाली विजय रैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लडभड़ोल में जुटे समर्थक, क्षेत्रवासियों का जताया आभार
संवाद न्यूज एजेंसी
लडभड़ोल (मंडी)। जिला परिषद लांगणा वार्ड संख्या-36 से नवनिर्वाचित सदस्य राखी शर्मा ने मंगलवार को लडभड़ोल में भव्य विजय रैली निकाली। रैली न्यू मार्केट से शुरू होकर पुलिस चौकी तक पहुंची। इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक और स्थानीय लोग रैली में शामिल हुए। रैली के दौरान समर्थकों ने राखी शर्मा का फूल-मालाओं से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने उनके समर्थन में जमकर नारेबाजी की और जीत का जश्न मनाया। पूरे मार्ग पर उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला।
जिला परिषद चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी राखी शर्मा ने भाजपा की आधिकारिक प्रत्याशी रजनी ठाकुर को पराजित कर जीत दर्ज की है। चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद से ही उनके समर्थकों में भारी उत्साह बना हुआ है।
विजय रैली के बाद मीडिया से बातचीत में राखी शर्मा ने क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनसेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का हर संभव प्रयास करेंगी। साथ ही उन्होंने विकास कार्यों को गति देने तथा जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर कार्य करने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
Trending Videos