सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The candidate who lost by just one vote opened a front and submitted a complaint letter to the SDM.

Mandi News: महज 1 वोट से हारे प्रत्याशी ने खोला मोर्चा, एसडीएम को सौंपा शिकायत पत्र

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
The candidate who lost by just one vote opened a front and submitted a complaint letter to the SDM.
विज्ञापन
सेरी पंचायत में काली स्याही का खेल
Trending Videos

15 मतपत्रों पर काली स्याही की मुहर पाई गई
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहर (मंडी)। विकास खंड गोहर की ग्राम पंचायत मौवीसेरी (सेरी) में प्रधान पद के चुनाव में मात्र 1 वोट के अंतर से हारने वाले प्रत्याशी श्याम चंद ने मतगणना प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम चच्योट को शिकायत पत्र सौंपा है। इस चुनाव में विजेता प्रत्याशी प्रकाश चंद को 540 मत तथा श्याम चंद को 539 मत प्राप्त हुए, जिससे जीत का अंतर केवल एक वोट का रहा।

श्याम चंद का आरोप है कि यदि परिणाम शीट में दर्ज सभी आंकड़ों 1298 मत, 5 पोस्टल बैलेट, 22 रद्द मत और 6 नोटा को जोड़ा जाए तो कुल योग 1331 बनता है, जबकि चुनाव अधिकारी द्वारा जारी परिणाम में कुल योग 1326 दर्शाया गया है। उनके अनुसार, 5 मतों का यह अंतर और बिना स्पष्ट कारण के गणना में की गई विसंगति नतीजों को प्रभावित करने की आशंका पैदा करती है। श्याम चंद का दावा है कि पुनर्गणना के दौरान लगभग 15 मतपत्रों पर काली स्याही की मुहर पाई गई, जबकि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा सभी बूथों पर केवल नीली स्याही वाले स्टैंप पैड उपलब्ध कराए गए थे। इसके अलावा, उपप्रधान पद की मतगणना के तुरंत बाद उनके काउंटिंग एजेंट को कथित तौर पर बलपूर्वक बाहर कर दिया गया। आरोप लगाया कि सहायक निर्वाचन अधिकारी द्वारा परिणाम घोषित करने की तारीख 28 जून 2026 दर्ज की गई, जबकि वास्तविक मतगणना 28 मई को हुई थी। संवेदनशील सीट होने के बावजूद मतगणना की वीडियोग्राफी नहीं कराए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। श्याम चंद ने मांग की है कि मौवीसेरी पंचायत की सभी मतपेटियों, मतपत्रों और मूल चुनावी रिकॉर्ड को तत्काल सील कर जिला मुख्यालय मंडी में सुरक्षित अभिरक्षा में रखा जाए, ताकि किसी प्रकार की छेड़छाड़ की संभावना न रहे। उन्होंने संकेत दिया है कि वे इस मामले में शीघ्र ही सक्षम न्यायालय में चुनाव याचिका दायर करेंगे। एसडीएम गोहर ने शिकायत मिलने की पुष्टि करते हुए बताया कि आवश्यक कार्रवाई के लिए बीडीओ को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed