{"_id":"6a1ebf072359a5680a0b017b","slug":"reach-shikari-mata-temple-directly-from-chandigarh-for-rs-1175-mandi-news-c-90-1-mnd1021-198971-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Himachal News: अब 1175 रुपये में चंडीगढ़ से सीधे पहुंचें शिकारी माता मंदिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal News: अब 1175 रुपये में चंडीगढ़ से सीधे पहुंचें शिकारी माता मंदिर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुंदरनगर (मंडी)।
Published by: शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
शिकारी देवी मंदिर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शुरू हुई इस सेवा के जरिये श्रद्धालु और पर्यटक अब मात्र 1175 रुपये में चंडीगढ़ से लगभग 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित शिकारी माता के दर्शन कर सकेंगे। यह सेवा धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्राकृतिक सौंदर्य और रोमांच का अनुभव करने वाले यात्रियों के लिए भी बड़ी राहत मानी जा रही है।
Trending Videos
सुंदरनगर डिपो से यह बस प्रतिदिन सुबह 5 बजे रवाना होकर मंडी, बग्गी, चैलचौक, थुनाग और जंजैहली होते हुए करीब 10:30 बजे शिकारी धाम पहुंचती है। यहां लगभग तीन घंटे के ठहराव के बाद बस दोपहर 1:15 बजे चंडीगढ़ के लिए वापसी यात्रा शुरू करती है। शाम करीब 7 बजे सुंदरनगर पहुंचने के बाद यह बस सलापड़, घाघस और बिलासपुर होते हुए रात लगभग 11 बजे चंडीगढ़ पहुंचती है। इसके बाद रात 11:30 बजे चंडीगढ़ से वापसी यात्रा प्रारंभ होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस सेवा के दोबारा शुरू होने से मंडी जिले के सुंदरनगर, बल्ह, नाचन और सराज विधानसभा क्षेत्रों के लोगों को चंडीगढ़ के लिए सीधी परिवहन सुविधा मिल गई है। पहले यात्रियों को कई बार बसें बदलनी पड़ती थीं, लेकिन अब उन्हें अपने क्षेत्र के नजदीक से ही सीधी बस सेवा उपलब्ध हो सकेगी। गर्मी के मौसम में यह मार्ग धार्मिक पर्यटन के साथ-साथ साहसिक पर्यटन का भी प्रमुख केंद्र बन जाता है। एचआरटीसी के अनुसार चंडीगढ़ से शिकारी माता तक आने-जाने का किराया 1175 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि सुंदरनगर से यह यात्रा 520 रुपये में पूरी की जा सकती है। इससे यात्रियों को निजी टैक्सी पर होने वाले हजारों रुपये के खर्च से भी राहत मिलेगी।
पर्यटन की दृष्टि से यह रूट सुंदरनगर डिपो के सबसे अधिक आय देने वाले मार्गों में शामिल है। डिपो को इससे हर महीने लगभग 8 से 10 लाख रुपये की आय होती है। साल में करीब नौ महीने संचालित होने वाली यह सेवा औसतन 80 लाख रुपये तक का वार्षिक राजस्व अर्जित करती है। सर्दियों में भारी बर्फबारी के दौरान यह बस सेवा शिकारी माता के बजाय जंजैहली तक ही सीमित रहती है।
सुंदरनगर डिपो के अड्डा प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि 2025 की आपदा के बाद बंद हुई यह बस सेवा अब एक वर्ष बाद पुनः शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बस प्रतिदिन सुंदरनगर से शिकारी माता और वहां से सीधे चंडीगढ़ के लिए संचालित होगी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों को बड़ी सुविधा मिलेगी।
सुंदरनगर डिपो के अड्डा प्रभारी कश्मीरी लाल ने बताया कि 2025 की आपदा के बाद बंद हुई यह बस सेवा अब एक वर्ष बाद पुनः शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि यह बस प्रतिदिन सुंदरनगर से शिकारी माता और वहां से सीधे चंडीगढ़ के लिए संचालित होगी, जिससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों दोनों को बड़ी सुविधा मिलेगी।