{"_id":"69f5e7db7b34c95e6e06c8c6","slug":"scientific-approach-is-necessary-in-youth-only-then-violence-will-stop-sohan-das-mandi-news-c-90-1-mnd1023-195232-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जरूरी, तभी रुकेगी हिंसा : सोहन दास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं में वैज्ञानिक दृष्टिकोण जरूरी, तभी रुकेगी हिंसा : सोहन दास
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति के 21वें जिला सम्मेलन में साझा किए विचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। हिमाचल ज्ञान विज्ञान समिति का 21वां दो दिवसीय जिला सम्मेलन शनिवार को सौली खड्ड स्थित साक्षरता भवन में शुरू हुआ, जिसमें जिले के 13 ब्लॉकों से 100 से अधिक प्रतिनिधि शामिल हुए। सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए राज्य सचिव सत्यवान पुंडीर ने कहा कि 1991 में शुरू हुआ साक्षरता अभियान अब 35 वर्ष पूरे करने जा रहा है। उन्होंने समिति को केवल संगठन नहीं बल्कि समाज की समस्याओं को समझने और सुधारने का मंच बताया। साथ ही उन्होंने चिंता जताई कि सरकारी विकास दावों के बावजूद मानव विकास सूचकांक में भारत पिछड़ रहा है।
इस अवसर पर ‘फ्यूचर ऑफ इंडिया’ कार्यक्रम की शुरुआत भी की गई, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखना और प्रभावित युवाओं को मुख्यधारा में लाना है। इसे प्रदेश सरकार के सहयोग से चलाया जा रहा है। पंचायत और स्थानीय निकाय चुनावों को देखते हुए नशा मुक्त चुनाव प्रचार का संकल्प भी लिया गया।
हरियाणा ज्ञान विज्ञान समिति के सोहन दास ने समाज में बढ़ते अंधविश्वास और सांप्रदायिकता की आलोचना करते हुए युवाओं में वैज्ञानिक सोच विकसित करने पर जोर दिया। जिला सचिव गजेंद्र शर्मा ने पिछले तीन वर्षों की संगठनात्मक रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसमें उपलब्धियों, वित्तीय स्थिति और भविष्य की चुनौतियों पर चर्चा की गई।
Trending Videos