{"_id":"69f5e550ebb82bc6e40bdb85","slug":"second-major-attack-on-liquor-mafia-in-10-days-60-boxes-recovered-mandi-news-c-90-1-mnd1018-195218-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: शराब माफिया पर 10 दिनों में दूसरा बड़ा प्रहार, 60 पेटियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: शराब माफिया पर 10 दिनों में दूसरा बड़ा प्रहार, 60 पेटियां बरामद
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के बीच जंजैहली पुलिस ने गुप्त सूचना पर मारा छापा
पांडवशीला के पास घनशाली गांव में छिपाई थी शराब
संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। सराज घाटी में अवैध नशे के कारोबारियों के खिलाफ जंजैहली पुलिस ने अपनी मुस्तैदी और तेज कर दी है। पुलिस टीम ने फिर शराब माफिया के नेटवर्क पर करारा प्रहार करते हुए भारी मात्रा में शराब बरामद की है। पिछले सप्ताह रायगढ़ में हुई कार्रवाई के बाद अब धनशाली में दबिश देकर नशा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया गया है। शनिवार को जंजैहली पुलिस को मुखबिर के माध्यम से पुख्ता सूचना मिली कि पांडवशीला के पास घनशाली गांव में शराब का बड़ा जखीरा छिपाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की विशेष टीम ने चिह्नित स्थान पर छापा मारा। तलाशी के दौरान वहां से 60 पेटी बीआरवी संतरा शराब बरामद हुई।
जांच में सामने आया कि यह अवैध स्टॉक जरोल निवासी जितेंद्र कुमार उर्फ गोल्डी ने स्टोर की आड़ में छिपाकर रखा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है कि इतनी बड़ी खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। इस संबंध में डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि क्षेत्र में पुलिस टीमें लगातार पेट्रोलिंग और सूचना तंत्र के माध्यम से ऐसे तत्वों पर नजर बनाए हुए हैं। आने वाले दिनों में इस अभियान को और तेज किया जाएगा।जंजैहली पुलिस ने बीते सप्ताह शिकारी देवी मार्ग स्थित रायगढ़ में भी छापा मारा था। वहां एक ढाबे की तलाशी के दौरान 45 बोतलें (40 देसी और 5 अंग्रेजी) बरामद की गई थीं।
Trending Videos