सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Semester exams for PG and B.Ed courses will be held in June.

Mandi News: पीजी और बीएड पाठ्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं जून में होंगी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Semester exams for PG and B.Ed courses will be held in June.
विज्ञापन
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय के तहत आने वाले महाविद्यालयों में विभिन्न स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों और बीएड कार्यक्रमों की सेमेस्टर परीक्षाएं जून में आयोजित होंगी। एमबीए, एमसीए, एमकॉम, एमटीटीएम, एमए, एमएससी और बीएड सहित विभिन्न पाठ्यक्रमों की परीक्षाएं करवाई जाएंगी। अधिसूचना के अनुसार एमए के अंतर्गत अंग्रेजी, अर्थशास्त्र और इतिहास जैसे विषय शामिल हैं, जबकि एमएससी में भौतिकी, रसायन विज्ञान और वनस्पति विज्ञान समेत अन्य विषयों की परीक्षाएं होंगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने बताया कि परीक्षाओं की संभावित तिथियों का शेड्यूल जल्द जारी किया जाएगा। एसपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ. सनील ठाकुर ने कहा कि छात्रों को परीक्षा संबंधी ताजा जानकारी, विषयवार विवरण और अन्य अपडेट के लिए विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट और परीक्षा पोर्टल नियमित रूप से देखने की सलाह दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed