सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Six suffer minor injuries after car collides with pillar near Jagarnala

Mandi News: जागरनाला के पास पिलर से टकराई कार, छह को मामूली चोटें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
Six suffer minor injuries after car collides with pillar near Jagarnala
पंडोह के समीप दुर्घटनाग्रस्त टैक्सी। संवाद
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। मंडी-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर जागर नाला के समीप शनिवार रात करीब 3:30 बजे एक आल्टो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार सड़क के किनारे पिलर से टकरा गई। कार में सवार एक ही परिवार के छह लोग मामूली रूप से घायल हो गए।
Trending Videos

दुर्घटना में घायल चालक की पहचान राकेश कुमार निवासी बड़ोह, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। उनके साथ कार में उनकी पत्नी अमनदीप, दो बेटे आर्यन और विहान तथा उनकी दो सालियां नेहा और प्रियंका सवार थीं। सभी को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के कुछ समय बाद वहां से गुजर रहे एक वाहन चालक ने मानवीयता दिखाते हुए घायलों की मदद की और उन्हें जोनल अस्पताल मंडी पहुंचाया। सूचना मिलने पर पंडोह पुलिस अस्पताल पहुंची और जांच पड़ताल की। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार मनाली में टैक्सी चलाते हैं और शनिवार रात को अपने परिवार को छोड़ने के लिए बड़ोह, जिला कांगड़ा जा रहे थे। इसी दौरान जागर नाला के पास यह हादसा पेश आया। पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed