फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Siya Murder Case: Younger sister to now study law and become a voice for justice.

सिया हत्याकांड : अब कानून की पढ़ाई कर न्याय की आवाज बनेगी छोटी बहन

Wed, 12 Aug 2026 06:37 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 06:37 PM IST
विज्ञापन
Siya Murder Case: Younger sister to now study law and become a voice for justice.
निजी विश्वविद्यालय ने बीए एलएलबी की पूरी पढ़ाई का खर्च उठाने का लिया जिम्मा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। बहन को खोने का दर्द शायद कभी कम न हो लेकिन इसी पीड़ा के बीच छोटी बहन ने अपने भविष्य की नई राह चुन ली है। सरकाघाट के गोपालपुर में हुए सिया हत्याकांड से पीड़ित परिवार की बेटी अब कानून की पढ़ाई करेगी। उसका लक्ष्य सिर्फ अपना भविष्य संवारना नहीं, बल्कि आगे चलकर न्याय के लिए संघर्ष करने वालों की आवाज बनना है। कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी ने उसकी पांच वर्षीय बीए एलएलबी की पढ़ाई का पूरा खर्च उठाने का फैसला लिया है।

इसी सिलसिले में विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार गुलशन संधूरी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने छात्रा से बातचीत कर उसकी रुचि और भविष्य की योजनाओं को समझा और व्यक्तिगत काउंसलिंग की। इसके बाद छात्रा का पांच वर्षीय बीए एलएलबी पाठ्यक्रम में दाखिला कराया गया। उसे कानून की पढ़ाई के जरिये आपराधिक मामलों के पीड़ितों की आवाज बनने और जरूरतमंदों की मदद करने के लिए प्रेरित किया गया। यशपाल वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एवं कॅरिअर पॉइंट यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ. संजीव शर्मा के मार्गदर्शन में यह पहल पूरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed