{"_id":"6a7c4e4a3056701464028719","slug":"video-message-of-aids-awareness-resonates-through-taxi-rally-in-mandi-cmo-flags-off-the-event-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: मंडी में टैक्सी रैली से गूंजा एड्स जागरूकता का संदेश, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: मंडी में टैक्सी रैली से गूंजा एड्स जागरूकता का संदेश, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को मंडी के पड्डल मैदान से एचआईवी एड्स जागरूकता का संदेश लेकर करीब 50 टैक्सियों की रैली निकाली गई। राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) के निर्देश पर शुरू हुए गहन सूचना, शिक्षा एवं संचार (आईईसी) अभियान के तहत आयोजित इस रैली में टैक्सियों पर लगाए गए कार बिन बैग और संदेशों के माध्यम से लोगों को एचआईवी से बचाव, सुरक्षित व्यवहार, जांच और उपचार के प्रति जागरूक किया गया। रैली को मुख्य चिकित्सा अधिकारी मंडी डॉ. दिनेश ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी एवं जिला एड्स कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरिंदम रॉय, आईसीटीसी काउंसलर श्याम लता और एसटीएस काउंसलर सीमांत गुलरिया समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय एड्स हेल्पलाइन 1097 की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने लोगों से एचआईवी से संबंधित जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन का उपयोग करने और समाज में एचआईवी संक्रमित लोगों के प्रति भेदभाव न करने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।