{"_id":"6a7c5c524534c4b520017d55","slug":"video-an-assessment-of-the-damage-to-houses-caused-by-highway-construction-in-drang-will-be-conducted-tomorrow-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: द्रंग में हाईवे निर्माण से क्षतिग्रस्त मकानों के नुकसान का 14 अगस्त को होगा आकलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: द्रंग में हाईवे निर्माण से क्षतिग्रस्त मकानों के नुकसान का 14 अगस्त को होगा आकलन
मंडी-पठानकोट नेशनल हाईवे के मंडी-पधर भाग के तहत द्रंग में दो मकानों के हुए नुकसान का 14 अगस्त को आकलन किया जाएगा। मंडी जिला प्रशासन की कमेटी ने इसके लिए एनएचएआई सहित संबंधित कंपनी प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की अध्यक्षता में एक संयुक्त टीम को नुकसान का आकलन करने के निर्देश जारी कर दिए है। एनएचएआई के प्रोजेक्ट डायरेक्टर वरूण चारी ने बताया कि संयुक्त टीम में जिला प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, एनएचएआई, और निर्माण कार्य कर रही कंपनी द्वारा प्रभावितों के साथ मिलकर सारे नुकसान का आंकलन किया जाएगा। उसी दिन सारा आकलन करने के बाद एक विस्तृत रिपोर्ट बनाकर डीसी मंडी को सौंपी जाएगी जिसके बाद इस रिपोर्ट को दिल्ली भेजा जाएगा और वहां से प्राप्त निर्देशों के तहत ही आगामी कार्रवाई अम्ल में लाई जाएगी। बता दें, द्रंग में हाईवे का डंगा धंसने के कारण दो घरों को भारी नुकसान पहुंचा है। यहां इन घरों को खाली कर दिया गया है और लोग दूसरे स्थानों पर शरण लेकर रहने को मजबूर हो गए हैं। प्रभावितों की मांग है कि उन्हें इसका मुआवजा दिया जाए। इसी बात को लेकर डीसी मंडी ने सारे नुकसान का आकलन करने के लिए संयुक्त निरीक्षण के आदेश जारी किए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।