Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Mandi News
›
Kalash Yatra' taken out in Dharmpur on Sant Ravidas's 650th birth anniversary; message of social harmony conveyed.
{"_id":"6a7c4d144534c4b520017d37","slug":"video-kalash-yatra-taken-out-in-dharmpur-on-sant-ravidass-650th-birth-anniversary-message-of-social-harmony-conveyed-2026-08-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: संत रविदास की 650वीं जयंती पर धर्मपुर में निकाली कलश यात्रा, समरसता का दिया संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: संत रविदास की 650वीं जयंती पर धर्मपुर में निकाली कलश यात्रा, समरसता का दिया संदेश
संत रविदास की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा धर्मपुर मंडल की ओर से समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार को धर्मपुर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व भाजपा मंडलाध्यक्ष लेखराज ठाकुर तथा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के विचारों को जनजन तक पहुंचाने और उनके आदर्शों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। कलश यात्रा के दौरान भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने संत रविदास के सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और मानवता के संदेश को याद किया। यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता तथा स्थानीय लोग शामिल हुए। वातावरण संत रविदास के जयकारों और सामाजिक एकता के संदेश से गूंज उठा।
भाजपा नेताओं ने कहा कि आइए, संत रविदास के आदर्शों को आत्मसात करते हुए भेदभाव रहित, समरस, भाईचारे से परिपूर्ण और सशक्त समाज के निर्माण का संकल्प लें। धर्मपुर से शुरू हुआ यह अभियान विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों तक पहुंचकर सामाजिक एकता और समरसता का संदेश देगा
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।