सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Special task force deployed to keep an eye on pickpockets

Mandi News: जेब कतरों पर नजर रखने के लिए स्पेशल टास्क फोर्स तैनात

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 05:10 AM IST
विज्ञापन
Special task force deployed to keep an eye on pickpockets
विज्ञापन
राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में बढ़ाई निगरानी
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्य स्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में खरीदारी और अन्य कार्यक्रमों का लुत्फ उठाने के लिए काफी संख्या में पहुंच रही महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स भी तैनात कर दी है। संदिग्धों और अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस का सख्त पहरा मेले में बिठाया गया है। नए मेला मैदान में खरीदारी के लिए पहुंच रही भीड़ को देखते हुए एक कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। वहीं, पुलिस की टीम सादी वर्दी में भी पेट्रोलिंग कर संदिग्धों की निगरानी के लिए मुस्तैद हो गई है। सौ से अधिक पुलिस के जवान और पुलिस की क्यूआरटी टीम मेले के सुरक्षा प्रबंधों का जिम्मा उठाए हुए हैं। ऐसे में अगर किसी ने भी महिलाओं से दुर्व्यवहार करने का प्रयास किया तो पुलिस उसे हवालात भी पहुंचाएगी।
वीरवार को पुलिस थाना जोगिंद्रनगर के प्रभारी सकीनी कपूर ने कहा कि मेले की भीड़ का फायदा उठाकर जेब कतरे भी सक्रिय हो जाते हैं। महिलाओं से छेड़छाड़ के मामले भी ऐसे आयोजनों में देखने को मिलते हैं लिहाजा, पुलिस ने सुरक्षा के पुख्ता प्रबंधों को ध्यान में रखते हुए एक ओर जहां अतिरिक्त पुलिस बल मेले में तैनात कर दिया है, वहीं अराजक तत्वों से निपटने के लिए पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स भी तैनात कर दी गई है। डीएसपी पधर लोकेंद्र नेगी ने कहा कि मेले के दौरान अगर किसी ने भी शांति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास किया तो ऐसे तत्वों को पुलिस थाने में तलब कर आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed