{"_id":"6a6dfd6b3cbe2afc6f0984f8","slug":"speeding-scooter-hits-man-sitting-by-the-roadside-referred-to-tanda-mandi-news-c-90-1-ssml1045-207414-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर, टांडा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: सड़क किनारे बैठे व्यक्ति को तेज रफ्तार स्कूटी ने मारी टक्कर, टांडा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छतर के पास हादसा, सिर और पैर में चोटें, स्कूटी चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर-सरकाघाट सड़क पर छतर के समीप सड़क किनारे बैठे एक व्यक्ति को तेज रफ्तार स्कूटी ने टक्कर मार दी। हादसे में घायल व्यक्ति को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय मेडिकल कॉलेज टांडा रेफर कर दिया गया। पुलिस ने स्कूटी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार मच्छयाल निवासी ज्ञान सिंह शुक्रवार देर शाम छतर के समीप सड़क किनारे बैठकर आराम कर रहे थे। इसी दौरान तेज गति से आई स्कूटी ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ज्ञान सिंह के सिर, बाजू और पैर में गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे के संबंध में छतर निवासी चमन लाल (26) की शिकायत पर जोगिंद्रनगर पुलिस ने स्कूटी चालक विनोद कुमार निवासी खुद्दर (मच्छयाल) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है।