सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Staff accused of negligence in case of woman's death after childbirth.

Mandi News: प्रसूता के मौत मामले में स्टाफ पर लापरवाही का आरोप

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:36 AM IST
विज्ञापन
Staff accused of negligence in case of woman's death after childbirth.
विज्ञापन
बालीचौकी (मंडी)। कुल्लू क्षेत्रीय अस्पताल में दो दिन पहले हुई बालीचौकी के समारू गांव निवासी प्रसूता मंजू शर्मा की मौत के मामले में परिजनों ने अस्पताल स्टाफ, विशेषकर स्टाफ नर्सों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। मृतका के भाई दिनेश शर्मा का आरोप है कि डिलीवरी के बाद मंजू शर्मा को लगातार परेशानी हो रही थी, लेकिन स्टाफ नर्सों ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। कहा कि सुबह से ही मरीज को दिक्कत हो रही थी, ऐसे में उसकी पूरी तरह से देखभाल की जानी चाहिए थी। डॉक्टर को पता होता है कि मरीज को क्या समस्या है, लेकिन स्टाफ ने मरीज की बात को नजरअंदाज किया। उन्होंने मांग की है कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले स्टाफ के खिलाफ कार्रवाई की जाए। मौत के कारणों को लेकर अस्पताल प्रशासन स्पष्ट जवाब नहीं दे पा रहा है। इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री से भी शिकायत की जाएगी। जरूरत पड़ने पर न्यायालय का दरवाजा खटखटाया जाएगा।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी कुल्लू रणजीत सिंह ने कहा कि अभी उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आई है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार जांच की जाएगी। अस्पताल प्रशासन की ओर से प्रोटोकॉल के तहत इलाज किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed