{"_id":"69887a6294c6f35382077791","slug":"state-government-is-strangling-the-soul-of-democracy-rakesh-mandi-news-c-90-1-mnd1021-185275-2026-02-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट रही प्रदेश सरकार : राकेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकतंत्र की आत्मा का गला घोंट रही प्रदेश सरकार : राकेश
विज्ञापन
विज्ञापन
कहा- अपनी हार को सामने देख पंचायत चुनाव से भाग रही कांग्रेस सरकार
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। भाजपा के विधायक राकेश जम्वाल ने कहा कि चुनाव को लोकतंत्र की आत्मा माना जाता है और प्रदेश सरकार इसी आत्मा का गला घोंटने पर लगी हुई है। ग्राम पंचायत बटवाड़ा में जनसमस्याएं सुनने के बाद राकेश जम्वाल ने कहा कि प्रदेश सरकार पंचायत चुनावों में अपनी करारी हार के डर से इससे भागने में लगी हुई है।
सरकार को पता है कि उसकी जनविरोधी नीतियों से खफा लोग सिर्फ भाजपा समर्थित उम्मीदवारों को ही वोट देंगे। आज प्रदेश सरकार सिर्फ अपने आप में मस्त है और उसे प्रदेश की कोई चिंता नहीं है। सरकार जैसे-तैसे अपना समय व्यतीत करने में लगी हुई है।
राकेश जम्वाल ने प्रदेश सरकार पर अपने क्षेत्र के साथ भेदभाव करने का आरोप भी लगाया। कहा कि सरकार सिर्फ अपने चहेतों के कहने पर ही काम कर रही है। बटवाड़ा पटवार सर्किल को डिनोटिफाई करना कांग्रेस सरकार की जनविरोधी और बदले की राजनीति का जीता-जागता उदाहरण है। इस क्षेत्र तक भाजपा सरकार के समय सड़क पहुंचाई गई, बस सेवा शुरू की गई और लोगों को बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध करवाई गईं। अब कांग्रेस सरकार क्षेत्र को प्रशासनिक रूप से कमजोर करने का काम कर रही है। संवाद
Trending Videos