सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Storm and rain damage wheat, onion and garlic crops, farmers worried

Mandi News: अंधड़ और बारिश से गेहूं, प्याज और लहसुन की फसल को नुकसान, किसान चिंतित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 06:48 AM IST
विज्ञापन
Storm and rain damage wheat, onion and garlic crops, farmers worried
जोगिंद्रनगर उपमंडल में मौसम के तीखे तेवरों से खेतों में बिछी गेहूं की फसल। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर के कई गांवों में तैयार फसल खेतों में बिछी, सैकड़ों किसान परिवार आर्थिक संकट में
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
जोगिंद्रनगर (मंडी)। क्षेत्र में आए अंधड़ और वर्षा ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया है। गेहूं की तैयार फसल खेतों में बिछ गई है, जबकि प्याज और लहसुन की फसल को भी भारी नुकसान पहुंचा है। मौसम की इस मार से सैकड़ों किसान परिवारों की आजीविका पर संकट खड़ा हो गया है।
ढेलू, हारगुनैण, टिकरू और नेर घरवासड़ा पंचायतों में सैकड़ों हेक्टेयर भूमि पर खड़ी गेहूं की फसल बारिश और पूर्व में हुई ओलावृष्टि से पहले ही कमजोर हो चुकी थी, जो अब अंधड़ के कारण पूरी तरह प्रभावित हो गई है। वहीं, शहरी क्षेत्रों में किचन गार्डन में उगाई गई प्याज और लहसुन की फसल भी नष्ट हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ढेलू पंचायत के किसान रमेश, विनोद कुमार और एनआर बरवाल ने बताया कि फसल कटाई से ठीक पहले मौसम खराब होने से भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। हारगुनैण पंचायत की विमला और सरिता ने कहा कि कटाई के समय अचानक बदले मौसम ने मुश्किलें बढ़ा दी हैं। टिकरू और नेर घरवासड़ा पंचायतों में भी किसान अपनी बर्बाद फसलों को देखकर बेहद चिंतित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed