{"_id":"69c427d64e9430419c00ef47","slug":"stray-animals-left-in-the-dark-of-night-mandi-news-c-90-1-mnd1023-190426-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: रात के अंधेरे में फिर छोड़े लावारिस पशु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: रात के अंधेरे में फिर छोड़े लावारिस पशु
विज्ञापन
सलवाहन पंचायत के पाली में रात के अंधेरे में छोड़े बेसहारा पशु चरते हुए। संवाद
- फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बग्गी (मंडी)। नाचन विधानसभा क्षेत्र में पशु छोड़ने का सिलसिला जारी है। गत मंगलवार देर रात सलवाहन पंचायत के पाली गांव में नहर किनारे अंधेरे में फिर से शरारती तत्वों ने गाड़ियों में भरकर पशुओं को लाया और सुनसान जगह पर छोड़ दिया। सुबह जब कुछ ग्रामीण सैर पर निकले तो नए पशु देखकर दंग रह गए।
स्थानीय निवासी होशियार सिंह, चमारू राम, इंद्रदेव, जगदीश, सोमा, जीवन तथा नेहा ने बताया कि बुधवार सुबह जब वे नहर किनारे की सड़क पर सैर कर रहे थे तो उन्होंने विद्युत सब स्टेशन के समीप करीब दो दर्जन पशुओं का झुंड में देखा।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पशुओं को सुनसान जगह पर छोड़ने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्र में लावारिस पशुओं से किसान बेहद परेशान हैं।
किसानों को अपनी फसल बचाना मुश्किल हो गया है। अधिकांश लोग नगदी फसल का काम कर अपने परिवार का पालन पोषण करते हैं जिसके लिए वे दिन-रात मेहनत कर रहे हैं मगर पशु इन किसानों की नगदी फसल को उजाड़ देते हैं।
एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि सलवाहन पंचायत में सड़क किनारे पशु छोड़ने का मामला ध्यान में आया है। मामले की जांच की जाएगी।
Trending Videos