{"_id":"69f5ec12aba5afa6320f2a20","slug":"students-gave-cultural-presentations-on-buddha-purnima-mandi-news-c-90-1-mnd1021-195215-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: बुद्ध पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: बुद्ध पूर्णिमा पर विद्यार्थियों ने दी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बनाया
सुंदरनगर (मंडी)। बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर डीएवी विद्यालय सुंदरनगर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति, ज्ञान और नैतिक मूल्यों पर आधारित प्रस्तुतियां देकर सभी को प्रभावित किया। कार्यक्रम की शुरुआत सप्तम-अ की छात्राओं अनिका, ईशानी, पृशा, परीक्षा, आन्या और होम्या द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। छात्राओं ने शास्त्रीय नृत्य प्रस्तुत कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद अष्टम कक्षा की छात्रा अनन्या ने संस्कृत श्लोकों की प्रस्तुति दी। सप्तम कक्षा की छात्रा मेधा ने बुद्ध पूर्णिमा के महत्व, भारतीय संस्कृति और सद्विचारों पर प्रभावशाली भाषण दिया।
सप्तम-स की छात्राओं परिधि, लक्ष्या, नम्रता और कृतिका ने कविता के माध्यम से भगवान बुद्ध के जीवन और उनके उपदेशों को प्रस्तुत करते हुए शांति, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान छठी कक्षा की पारूल ने स्वास्थ्य विचार और तनिशा ने सुविचार प्रस्तुत कर सकारात्मक सोच और नैतिक जीवन के महत्व को रेखांकित किया।
Trending Videos