{"_id":"6a6c9e06be9543e6df003105","slug":"students-with-outstanding-performance-were-felicitated-mandi-news-c-90-1-mnd1001-207201-2026-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में दीक्षारंभ कार्यक्रम का समापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। सरदार पटेल विश्वविद्यालय मंडी में नए विद्यार्थियों के लिए आयोजित दीक्षारंभ कार्यक्रम का शुक्रवार को समापन हो गया। समारोह में विश्वविद्यालय के कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी मुख्य अतिथि रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता छात्र कल्याण अधिष्ठाता आचार्य राजेश कुमार शर्मा ने की।
समारोह के दौरान विद्यार्थियों परल, अंजली और आकांक्षा ने दीक्षारंभ कार्यक्रम से जुड़े अपने अनुभव साझा किए। कुलपति आचार्य ललित कुमार अवस्थी ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल डिग्री प्रदान करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक उत्तरदायित्व विकसित करने का सशक्त मंच है।
दीक्षारंभ कार्यक्रम की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं सम्मान देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों में इतिहास विभाग के पर्व शर्मा एवं रंजन कुमारी तथा रसायन विज्ञान विभाग की अंजलि एवं मृदुल शामिल रहे। द्वितीय स्थान पर भूमिका, चेतना, हर्षिता वर्मा, पायस्विनी, पूजा देवी, पूजन, पूर्णिमा, विनोद और योगेश रहे। वहीं तृतीय स्थान प्राप्त करने वालों में आकांक्षा, अंजलि, आयुष, आयुष ठाकुर, कसक, मानस्वी, नेहा कुमारी, नितिका और वसुंधरा को सम्मानित किया गया।