फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Sundernagar administration on alert to tackle disaster.

Mandi News: आपदा से निपटने के लिए सुंदरनगर प्रशासन अलर्ट

Tue, 14 Jul 2026 03:52 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 03:52 AM IST
विज्ञापन
Sundernagar administration on alert to tackle disaster.
24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम, एसडीएम ने की बैठक
विज्ञापन

मानसून में अधिकारियों को संसाधन तैयार रखने के निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी

सुंदरनगर (मंडी)। मानसून के दौरान संभावित प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए सुंदरनगर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को एसडीएम अमर नेगी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई। इसमें सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ सतर्क रहने और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम कार्यालय में 24 घंटे संचालित होने वाला कंट्रोल रूम भी सक्रिय कर दिया गया है।
एसडीएम ने कहा कि भारी बारिश, भूस्खलन, बादल फटने और नदी-नालों के जलस्तर में वृद्धि जैसी घटनाओं को देखते हुए सभी विभाग अपनी मशीनरी, उपकरण और मानव संसाधन हर समय तैयार रखें। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को अपने संपर्क विवरण प्रशासन के साथ साझा करने के निर्देश भी दिए। वहीं कंट्रोल रूम का लैंडलाइन नंबर 01907-266001 जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

बैठक में लोक निर्माण विभाग, एनएचएआई, जल शक्ति विभाग, नगर परिषद और पंचायतीराज विभाग को नालों, कूहलों और जल निकासी व्यवस्था की समयबद्ध सफाई कराने, संवेदनशील मार्गों पर जेसीबी जैसी मशीनें तैनात रखने के साथ ही ब्लैक स्पॉट चिह्नित कर आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग को जलजनित रोगों से बचाव के लिए पर्याप्त दवाइयों और चिकित्सा सामग्री का भंडारण करने, जल शक्ति विभाग को पेयजल टैंकों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने को कहा। विद्युत बोर्ड को आपदा के दौरान बिजली आपूर्ति शीघ्र बहाल करने की तैयारी रखने के लिए कहा गया। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग को दुर्गम क्षेत्रों में राशन और पेट्रोल पंपों पर ईंधन की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसडीएम ने बीडीओ को पंचायत स्तर पर स्वयंसेवकों की टीमें गठित करने, हेलिकाप्टर लैंडिंग के लिए उपयुक्त स्थलों की पहचान करने और ट्रैकिंग मार्गों पर सूचना एवं दिशा-सूचक बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed