सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   T-mate Lal Singh posted in the Electricity Board suspended

Mandi News: बिजली बोर्ड में तैनात टी मेट लाल सिंह सस्पेंड

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
T-mate Lal Singh posted in the Electricity Board suspended
विज्ञापन
चिट्टा तस्करी में संलिप्तता के बाद बोर्ड की कार्रवाई
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
थुनाग (मंडी)। चिट्टे के मामले में दूसरी बार पकड़े गए विद्युत बोर्ड के टी-मेट लाल सिंह उर्फ पप्पू को विभाग ने तुरंत सस्पेंड कर दिया है। साथ ही उसके खिलाफ नई चार्जशीट तैयार करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
लाल सिंह पहले भी फरवरी 2025 के भलवाड़ चिट्टा प्रकरण में संलिप्त पाया जा चुका था। इसमें सीधी भागीदारी के बजाए वह लेन देन में संलिप्त पाया गया था। इस मामले में वह पहले सस्पेंड हुआ था और अदालत में केस चल रहा है। इसके बावजूद वह 23 मार्च को 3 ग्राम चिट्टा के साथ दोबारा गिरफ्तार हुआ। अब दोबारा लाल सिंह की सक्रियता चिट्टा तस्करी में पाई गई है। इस बार सीधी भागीदारी सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बोर्ड गोहर मंडल के अधिशासी अभियंता सुमित चौहान ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि विभाग ऐसे कर्मचारियों के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति पर काम कर रहा है। लाल सिंह के खिलाफ अब सख्त विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed