{"_id":"69edec8d325ae2ad6604ed06","slug":"textile-engineers-body-found-hanging-in-room-mandi-news-c-90-1-mnd1021-194471-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: कमरे में फंदे से लटका मिला टेक्सटाइल इंजीनियर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: कमरे में फंदे से लटका मिला टेक्सटाइल इंजीनियर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बिजली के तार के साथ कमरे में लगे पंखे से लगाया फंदा
मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, पुलिस कर रही जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। उपमंडल के चौगान गांव में टेक्सटाइल इंजीनियर का शव घर के कमरे में फंदे से लटका बरामद हुआ। मृतक की पहचान विवेक सेन (39) पुत्र भूपेंद्र सेन, निवासी गांव व डाकघर चौगान, तहसील सुंदरनगर के रूप में हुई है। पुलिस को दिए बयान में परिजनों ने बताया कि विवेक काफी समय से मानसिक अवसाद (डिप्रेशन) में था।
रविवार सुबह जब परिजन चाय लेकर कमरे में गए तो उन्होंने देखा कि वह बिजली के तार के साथ कमरे में लगे पंखे से लटका था। उसी समय विवेक के भाई ने उस तार को काटा और सिविल अस्पताल सुंदरनगर ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना बीएसएल कॉलोनी पुलिस को नागरिक अस्पताल सुंदरनगर से सूचना प्राप्त हुई और मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अभी तक परिजनों ने भी कोई शक जाहिर नहीं किया है। वह अविवाहित था। डीएसपी सुंदरनगर भारतभूषण ने पुष्टि करते हुए बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X