सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The fairground was deserted without traders, and roadside shops began to open.

Mandi News: कारोबारियों के बिना मेला स्थल सूना, सड़क किनारे सजने लगी दुकानें

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Wed, 25 Mar 2026 09:48 PM IST
विज्ञापन
The fairground was deserted without traders, and roadside shops began to open.
राज्य स्तरीय देवता मेला जोगिंद्रनगर के लिए आरक्षित मेला स्थल। स्रोत जागरूक पाठक
विज्ञापन
जोगिंद्रनगर देवता मेला
Trending Videos

-प्लाट आवंटन प्रक्रिया पूरी न होने से नहीं पहुंचे दुकानदार
-300 दुकानें लगाए जाने की व्यवस्था है स्थल पर

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। राज्यस्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले में बाहरी राज्यों के कारोबारियों की कम दिलचस्पी से मेला स्थल पर सन्नाटा पसरा हुआ है। मंडी-पठानकोट एनएच के किनारे व्यापारिक प्रतिष्ठान सजना शुरू हो गए हैं। 300 से अधिक दुकानें मेला स्थल पर लगेंगी, लेकिन बुधवार दोपहर बाद तक कोई भी दुकान नहीं पाई है।
कुछ कारोबारियों ने मेले में दुकानदारी सजाने के लिए अपना सामान पहुंचा दिया है लेकिन प्लाट आवंटन की प्रक्रिया पूरी न होने से मेला मैदान सूना है। विभिन्न जिलों में चल रहे मेलों के चलते अभी कारोबारियों ने जोगिंद्रनगर मेले का रुख नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेला स्थल पर करीब 200 दुकानें और वाटरप्रूफ डोम की नीलामी को लेकर 40 लाख रुपये से अधिक का खर्च ठेकेदारों ने मेला प्रशासन के समझौते के तहत उठाया है। अभी तक मेले में दुकानों की बिक्री दस प्रतिशत भी पूरी न होने से संबंधित ठेकेदारों के माथे में चिंता की लकीरें खींच आई हैं।



मेले के शुभारंभ और समापन पर निकलेगी जलेब

राज्यस्तरीय जोगिंद्रनगर देवता मेले के शुभारंभ और समापन पर जलेब निकाली जाएगी। इसकी अगुवाई चौहारघाटी के आराध्य देवी-देवता करेंगे। बुधवार को मेला समिति के चेयरमैन एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि लघु शिवरात्रि महोत्सव को आकर्षक बनाने के लिए यथासंभव प्रयास किए जा रहे हैं। मेला स्थल पर कारोबार के लिए दुकानें करीब 15 अप्रैल तक सजी रहेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed