सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The Municipal Corporation Mayor's Old Mandi ward is reserved for women.

Mandi News: नगर निगम के महापौर का पुरानी मंडी वार्ड महिला के लिए आरक्षित

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:28 AM IST
विज्ञापन
The Municipal Corporation Mayor's Old Mandi ward is reserved for women.
विज्ञापन
पड्डल, नेला, मंगवाई और पैलेस काॅलोनी एक में भी दिग्गजों की खिसकी जमीन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। नए रोस्टर के तहत नगर निगम के महापौर वीरेंद्र भट्ट शर्मा के पुरानी मंडी वार्ड को महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इससे उनके अपने वार्ड से एक बार फिर चुनावी मैदान में उतरने की अटकलों पर विराम लग गया है। हालांकि, उनके पास अन्य वार्ड से चुनाव लड़ने का विकल्प अभी भी मौजूद है। इसके अलावा कई अन्य दिग्गजों को भी चुनाव में उतरने के लिए वार्ड बदलना पड़ेगा।


वर्ष 2020 में अनारक्षित रहा पड्डल वार्ड अब महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित कर दिया गया है। इससे पार्षद सोमेश उपाध्याय की उम्मीदों को झटका लगा है। नेला वार्ड भी महिला के लिए आरक्षित होने के कारण पार्षद राजेंद्र मोहन के लिए स्वयं चुनाव लड़ने की संभावना समाप्त हो गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंगवाई वार्ड को भी महिला के लिए आरक्षित कर दिया गया है, जिससे लंबे समय से प्रतिनिधित्व कर रहे पार्षद योगराज को अब चुनाव लड़ने के लिए नया वार्ड तलाशना होगा। इसी प्रकार पैलेस कॉलोनी नंबर-1 वार्ड के महिला आरक्षित होने से हरदीप सिंह राजा भी अपने वार्ड से चुनावी मैदान में नहीं उतर पाएंगे।
सन्याहरढ़ वार्ड पहले की तरह इस बार भी अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित रखा गया है। तल्याहढ़ वार्ड, जो पहले महिला के लिए आरक्षित था, इस बार अनारक्षित कर दिया गया है। पैलेस कॉलोनी नंबर-1 वार्ड अब अनारक्षित से बदलकर महिला आरक्षित हो गया है, जबकि पैलेस कॉलोनी नंबर-2 वार्ड, जो पहले महिला के लिए आरक्षित था, अब अनारक्षित कर दिया गया है।
सुहड़ा वार्ड पूर्व की भांति इस बार भी अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित रहेगा। समखेतर वार्ड, जो पहले महिला के लिए आरक्षित था, अब अनारक्षित कर दिया गया है। भगवाहन वार्ड भी महिला से अनारक्षित श्रेणी में परिवर्तित किया गया है।
थनेहड़ा वार्ड के रोस्टर में कोई बदलाव नहीं किया गया है और यह इस बार भी महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित रहेगा। बैहना वार्ड पूर्व की तरह अनुसूचित जाति वर्ग के लिए आरक्षित है, जबकि दौंधी वार्ड को अनुसूचित जाति महिला उम्मीदवार के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed