सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The public will decide the fate of 180 candidates from 61 wards of seven municipal bodies today.

Mandi News: सात नगर निकायों के 61 वार्डों के 180 प्रत्याशियों के भाग्य पर जनता आज लगाएगी मुहर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
The public will decide the fate of 180 candidates from 61 wards of seven municipal bodies today.
नगर निगम मंडी में मतदान के लिए सामग्री लेते डयूटी कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नगर निगम मंडी : 14 वार्डों के लिए 42 उम्मीदवार चुनाव मैदान में

29244 मतदाता, 36 मतदान केंद्र स्थापित

संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। जिले में नगर निगम सहित सात शहरी निकायों के 65 में से 61 वार्डों में रविवार को मतदान होगा। मतदान सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। कुल 180 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। सभी निकायों में मतदान इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) के माध्यम से कराया जाएगा। नगर निगम मंडी सहित छह निकायों में मतदान प्रक्रिया समाप्त होने के बाद रविवार शाम को ही मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।
नगर निगम मंडी में कुल 31,263 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 15,368 पुरुष और 15,895 महिला मतदाता शामिल हैं। सबसे अधिक 2,892 मतदाता वार्ड नंबर-1 खलियार में हैं, जबकि सबसे कम 1,327 मतदाता वार्ड नंबर-8 पैलेस कॉलोनी-1 में दर्ज हैं। बैहना वार्ड से सभी प्रत्याशियों द्वारा नाम वापस लेने के कारण वहां चुनाव नहीं होगा। इस वार्ड में कुल 2,019 मतदाता हैं। इस प्रकार नगर निगम के 14 वार्डों में कुल 29,244 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नगर निगम के 14 वार्डों के लिए कुल 42 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। पूरे नगर निगम क्षेत्र में 36 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम मंडी में प्रत्याशी
खलियार वार्ड
कांग्रेस : प्रवीण कुमार

भाजपा : रणवीर सिंह

आजाद : अलकनंदा हांडा, जितेन मल्होत्रा, राजीव वैद्य

पुरानी मंडी
कांग्रेस : रेखा कश्यप

भाजपा : सरिता हांडा

पड्डल
कांग्रेस : नीलम शर्मा

भाजपा : निर्मल वर्मा
नेला
कांग्रेस : नर्वदा मोहन
भाजपा : मंजू देवी
आजाद : संतोष
मंगवाई
कांग्रेस : रजनी चंद्रा
भाजपा : कृष्णा ठाकुर
सन्यारड
कांग्रेस : विनोद कुमार
भाजपा : वीरेंद्र आर्य तल्याहड़
कांग्रेस : रूपेश कुमार
भाजपा : जितेंद्र सिंह
आजाद : अमित, आकाश, यादविंदर
पैलेस-1
कांग्रेस : नीम दासी
भाजपा : गुरदीप कौर
आजाद : पुष्पा
पैलेस-2
कांग्रेस : विनय शर्मा
भाजपा : सुमन ठाकुर
सुहड़ा
कांग्रेस : सुषमा कुमारी
भाजपा : नेहा कुमारी
समखेतर
कांग्रेस : गौरव शर्मा
भाजपा : जितेंद्र शर्मा
आजाद : दिव्या, निखिल वालिया
भगवान मोहल्ला
कांग्रेस : तजेंद्र सिंह
भाजपा : गगन कश्यप
आजाद : दिनेश, चंद्रशेखर, अनिल कुमार

थनेहड़ा
कांग्रेस : गीतांजलि

भाजपा : रजनी शर्मा
दौंधी
कांग्रेस : अंजय कुमारी

भाजपा : रीता देवी

आजाद : मीना

विभिन्न निकायों में वार्ड व प्रत्याशी
नगर परिषद सुंदरनगर : 13 वार्ड, 31 प्रत्याशी
नगर परिषद नेरचौक : 9 वार्ड, 35 प्रत्याशी

नगर परिषद सरकाघाट : 7 वार्ड, 25 प्रत्याशी

नगर परिषद जोगिंद्रनगर : 7 वार्ड, 17 प्रत्याशी

नगर पंचायत रिवालसर : 6 वार्ड, 15 प्रत्याशी

नगर पंचायत करसोग : 5 वार्ड, 15 प्रत्याशी

बहिष्कार और निर्विरोध चुनाव
नगर निगम मंडी के बैहना वार्ड और नगर पंचायत करसोग के बरल वार्ड के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया है। इन वार्डों में मतदान नहीं होगा। वहीं नगर पंचायत रिवालसर के वार्ड-1 से रेशम और नगर पंचायत करसोग के वार्ड-1 जगातखाना से सेना देवी निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं।
विज्ञापन

413 अधिकारी-कर्मचारी तैनात
रिटर्निंग अधिकारी एवं उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया के संचालन के लिए नगर निगम क्षेत्र में कुल 36 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। मतदान को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए 413 अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
नगर निगम मंडी : मतदाता संख्या
खलियार : 2,892
पुरानी मंडी : 1,812

पड्डल : 1,741

नेला : 2,227

मंगवाई : 2,118

सन्यारड : 1,990

तल्याहड़ : 2,113

पैलेस कॉलोनी-1: 1,327

पैलेस कॉलोनी-2: 2,238

सुहड़ा : 2,085

समखेतर : 2,242

भगवान मोहल्ला : 2,265

थनेहड़ा : 2,111

दौंधी : 2,083

नगर निगम मंडी में मतदान के लिए सामग्री लेते डयूटी कर्मचारी। संवाद

नगर निगम मंडी में मतदान के लिए सामग्री लेते डयूटी कर्मचारी। संवाद

नगर निगम मंडी में मतदान के लिए सामग्री लेते डयूटी कर्मचारी। संवाद

नगर निगम मंडी में मतदान के लिए सामग्री लेते डयूटी कर्मचारी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed