सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   The team of Sports Hostel Sandhol defeated Bharadu.

Mandi News: स्पोर्ट्स हाॅस्टल संधोल की टीम ने भराडू को हराया

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 04:57 AM IST
विज्ञापन
The team of Sports Hostel Sandhol defeated Bharadu.
विज्ञापन
राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज
Trending Videos

प्रदेश भर से 12 टीमों के खिलाड़ी लेंगे हिस्सा

संवाद न्यूज एजेंसी

जोगिंद्रनगर (मंडी)। जोगिंद्रनगर के लघु शिवरात्रि राज्य स्तरीय देवता मेले के दूसरे दिन राज्य स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता का आगाज हुआ। डीएसपी बैजनाथ संदीप शर्मा ने मुख्य अतिथि जबकि दिव्यांशी मल्होत्रा ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। मेला अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंद्रनगर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। तीन दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न जिलों से 12 टीमें हिस्सा लेंगी। इनमें मंडी कांगड़ा जिले के प्रतिभावान खिलाड़ी भी हिस्सा लेंगे।
वीरवार को प्रतियोगिता के शुभारंभ पर खेले गए पहले मैच में स्पोर्ट्स हाॅस्टल संधोल की टीम ने भराडू टीम के खिलाड़ियों को 25-17 और 25-21 से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक थाना प्रभारी सकीनी कपूर ने बताया कि प्रदेशभर की 12 टीमों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। संयोजक खजान सिंह ठाकुर ने बताया कि अंतरारष्ट्रीय खिलाड़ी हेम सिंह ठाकुर और बलदेव ठाकुर भी प्रतियोगिता के आयोजन में आयोजक समिति के साथ अहम भूमिका निभा रहे हैं। डीएसपी संदीप शर्मा और एसडीएम मनीश चौधरी ने कहा कि वॉलीबाल को मैदान बनाएं और चिट्टे को दूर भगाएं थीम पर इस प्रतियोगिता का आगाज किया जा रहा है। फाइनल प्रतियोगिता के विजेता को 51000 रुपये, उपविजेता टीम को 31000 जबकि तीसरे स्थान पर रहने वाली टीम को 21000 रुपये के नकद इनाम से नवाजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed