{"_id":"69f5ef40a8dda2b0400d8fd3","slug":"then-the-hrtc-bus-stopped-in-the-middle-of-the-road-mandi-news-c-90-1-mnd1023-195236-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mandi News: फिर बीच सड़क पर रुक गई एचआरटीसी की बस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mandi News: फिर बीच सड़क पर रुक गई एचआरटीसी की बस
विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर में सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लगी लंबीं कतारें, यात्री परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (मंडी)। मुख्यालय धर्मपुर से कुछ ही दूरी पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया जब एचआरटीसी की एक बस अचानक रास्ते में खराब होकर बीच सड़क पर खड़ी हो गई। बस के बीच सड़क में रुक जाने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार बस में अचानक तकनीकी खराबी आ गई, जिसके चलते वह आगे बढ़ने में असमर्थ हो गई। सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों और वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोग काफी देर तक जाम में फंसे रहे।स्थिति को संभालने के लिए बाद में दूसरी बस मौके पर भेजी गई, जिसकी मदद से खराब बस को खींचकर धर्मपुर बस स्टैंड तक पहुंचाया गया। इसके बाद धीरे-धीरे यातायात बहाल हुआ और लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय लोगों राकेश कुमार, सुनील कुमार, अनिल कुमार और ओम प्रकाश ने आरोप लगाया कि एचआरटीसी धर्मपुर डिपो की बसें आए दिन कहीं न कहीं खराब होकर खड़ी हो जाती हैं, जिससे आम जनता को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ती है। उन्होंने एचआरटीसी प्रबंधन से मांग की कि बसों की नियमित जांच और बेहतर रखरखाव सुनिश्चित किया जाए। एचआरटीसी धर्मपुर के क्षेत्रीय प्रबंधक राजकुमार ने बताया कि वाहन में अचानक तकनीकी खराबी आने के कारण बस सड़क पर रुक गई थी। दूसरी बस भेजकर उसे हटवाया गया और यातायात बहाल कर दिया गया। खराब बस को मरम्मत के लिए कार्यशाला भेज दिया गया है।
Trending Videos