सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Two talented students from Snore Valley showcase their talent on a reality TV show.

Mandi News: स्नोर घाटी के दो होनहारों ने टीवी रियलिटी शो में दिखाया हुनर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Two talented students from Snore Valley showcase their talent on a reality TV show.
विज्ञापन
नगवाईं (मंडी)। स्नोर घाटी के दो होनहारों ने टीवी रियलिटी शो ‘किसमें कितना है दम’ में भाग लेकर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र का नाम रोशन किया है। कलंगार निवासी अक्षद अटल ने प्रतियोगिता के ड्राइंग मुकाबले में प्रथम स्थान हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। अक्षद, स्नोर वैली पब्लिक स्कूल का छात्र है, जिसने अपनी कला से निर्णायकों को खासा प्रभावित किया। वहीं, टकोली की होनहार छात्रा समीक्षा चौहान ने इसी शो के डांस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय रनर-अप का खिताब हासिल किया। समीक्षा स्नोर वैली इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा है। ग्रैंड फिनाले का आयोजन खरड़ (मोहाली) स्थित रायत बहारा यूनिवर्सिटी में किया गया, जहां देशभर से पहुंचे प्रतिभागियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। समीक्षा ने अपने आत्मविश्वास और प्रतिभा के दम पर फाइनल तक का सफर तय कर निर्णायकों की सराहना बटोरी। संवाद
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed