सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers are upset due to non-arrival of gas cylinder supply vehicles in rural areas.

Mandi News: ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर आपूर्ति वाहन न आने से ग्रामीण परेशान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Villagers are upset due to non-arrival of gas cylinder supply vehicles in rural areas.
विज्ञापन
दिन भर सड़क किनारे वाहन का करना पड़ रहा इंतजार
Trending Videos

साधन संपन्न लोग एजेंसियों में पहुंच कर भरवा रहे सिलिंडर
संवाद न्यूज एजेंसी
सरकाघाट (मंडी)। सरकाघाट उपमंडल के ग्रामीण क्षेत्राें में लोग घरेलू गैस सिलिंडर के लिए परेशान हैं। गैस आपूर्ति वाहन न पहुंचने के कारण लोग दिन भर खाली सिलिंडर लेकर सड़कों पर इंतजार करते हैं। पहले सप्ताह में दो बार गैस सिलिंडर की आपूर्ति होती थी, लेकिन अब यह सुविधा भी ठप हो गई है। इससे ग्रामीणों में एजेंसी प्रबंधकों के प्रति रोष है। क्षेत्र के गोड़ गुलाणू निवासी प्रेम सिंह, कुलदीप सिंह, देवराज, मनीष, सूरम सिंह, ध्यान सिंह, सदानंद, प्रीतम, और विश्व प्रताप सिंह ने बताया कि उनके गांव में रोजाना एंबुलेंस और अन्य छोटे वाहन तो पहुंचते हैं, लेकिन गैस सिलिंडर वितरण की गाड़ी नहीं आती। हरि गांव की पिंकी, मीना, चंद्रलता, संतोष और नीरज ने आरोप लगाया कि डेढ़ माह से उनके गांव में सिलिंडर आपूर्ति नहीं की जा रही। लोग रोजाना गैस सिलिंडर मिलने की उम्मीद में सड़क किनारे इंतजार करते हैं, लेकिन वाहन न आने पर निराश होकर लौट जाते हैं। उनका कहना है कि जिन लोगों के पास अपने वाहन हैं और जिनकी एजेंसी में जान-पहचान है, वे सिलिंडर भरवा लेते हैं, जबकि अन्य ग्रामीणों को दिन भर इंतजार करना पड़ता है।पीएससीएसई गैस एजेंसी सरकाघाट की प्रबंधक जीवना कुमारी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में गैस सिलिंडर आपूर्ति का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। जिन क्षेत्रों में अभी तक आपूर्ति नहीं हुई है, वहां शीघ्र सिलिंडर भेजे जाएंगे। उन्होंने बताया कि लोग खुद एजेंसी पहुंचकर भीड़ लगाते हैं, लेकिन सभी को समान आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed