फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Villagers raised issues regarding roads, drinking water, and electricity.

Mandi News: ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली की समस्याएं उठाईं

Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
Villagers raised issues regarding roads, drinking water, and electricity.
विधायक दलीप ठाकुर ने समाधान का दिया आश्वासन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। समैला पंचायत में शनिवार को जनसमस्या निवारण कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विधायक दलीप ठाकुर और नवनिर्वाचित जिला परिषद सदस्य सुष्मिता शर्मा का ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। इसके बाद ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, बिजली समेत क्षेत्र से जुड़ी विभिन्न समस्याएं जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखीं और उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
जिला परिषद सदस्य सुष्मिता शर्मा ने कहा कि जनता ने जिस विश्वास और स्नेह के साथ उन्हें जनप्रतिनिधि चुना है, उस पर वह पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगी। क्षेत्र के विकास और लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए वह हर समय उपलब्ध रहेंगी।
विज्ञापन

विधायक दलीप ठाकुर ने ग्रामीणों की समस्याएं विस्तार से सुनीं और संबंधित विभागों के अधिकारियों के समक्ष उन्हें प्राथमिकता के आधार पर उठाकर समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष बलद्वाड़ा बाशुदेव शर्मा, पंचायत समिति सदस्य नरेश कुमार, ग्राम पंचायत प्रधान अंजना कुमारी, उपप्रधान सुरेश शर्मा समेत अन्य माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed