सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Woman's body found hanging, married two years ago

Mandi News: फंदे से लटका मिला महिला का शव, दो साल पहले हुई थी शादी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging, married two years ago
विज्ञापन
सुंदरनगर के तुनाही मोहल्ले में घटना, पुलिस ने मौके पर पहुंच जुटाए साक्ष्य

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और कॉल डिटेल से खुलेगा आत्महत्या का राज
संवाद न्यूज एजेंसी
सुंदरनगर (मंडी)। सुंदरनगर के तुनाही मोहल्ले में एक महिला का शव फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। मृतका की पहचान 30 वर्षीय वनिता पत्नी दिनेश कुमार निवासी बीएसएल कॉलोनी तुनाही मोहल्ला सुंदरनगर के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब दो वर्ष पहले हुई थी और उसका एक छोटा बच्चा भी है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार शाम के समय महिला घर में अपने बेटे के साथ अकेली थी। इसी दौरान जब परिवार के अन्य सदस्य घर लौटे तो कमरे के भीतर से बच्चे के रोने की आवाजें सुनाई दीं। परिजनों ने दरवाजा खोला तो वनिता फंदे से लटकी हुई मिली, जबकि उसका मासूम बच्चा सामने बिलख रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस थाना बीएसएल कॉलोनी की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। हालांकि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मृतका का मोबाइल फोन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शनिवार को शव का पोस्टमार्टम नेरचौक मेडिकल कॉलेज में करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। उधर, डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मोबाइल कॉल डिटेल के आधार पर मामले की आगामी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed