सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women are becoming self-reliant by selling Kachnar and Lingad vegetables

Mandi News: कचनार, लिंगड़ सब्जियों की बिक्री से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं

संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी Updated Sun, 03 May 2026 12:19 PM IST
विज्ञापन
Women are becoming self-reliant by selling Kachnar and Lingad vegetables
बेला देवी, निवासी मौवीसेरी मंडी। कारोबार
विज्ञापन
कचनार, लिंगड़ सब्जियों की बिक्री से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं
Trending Videos

हाथों हाथ बिक रहे ग्रामीण परिवेश से लाए मौसमी उत्पाद
संवाद न्यूज एजेंसी
मंडी। शहर की सब्जी मंडी में बिकने वाली सब्जियों की अपेक्षा ग्रामीण परिवेश से लाई जा रही मौसमी सब्जियां हाथों हाथ बिक रही है। कचनार, लिंगड़, फेगड़ी, तरिंबलू सहित अन्य साग सब्जियां शहरवासियों की पहली पसंद हैं। क्योंकि ग्रामीण क्षेत्रों की यह प्राकृतिक सब्जियां शहरों में नहीं मिलती। शहरवासी स्थानीय सब्जी मंडी पर ही आश्रित हैं।
ग्रामीण उत्पादों को शहर के लोग हाथों हाथ खरीदते हैं। इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है। महिलाएं रोजाना मंदिरों के बाहर, चौराहों और बाजार में रेहड़ी-फड़ी सजा कर करियाले, फेगड़ी, तरिंबलू, पूदिना, कचालु के पत्ते, ऐलो, गलगल सहित अन्य साग सब्जी बेचती है। बता दें कि आज बाजार में बिकने वाली सब्जियों की तुलना में ग्रामीण परिवेश से लाई जाने वाली प्राकृतिक सब्जी बिना खाद व रसायनमुक्त होती है। इससे लोगों के स्वास्थ्य पर किसी तरह का बुरा असर नहीं पड़ता।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
पति के साथ रोजाना न्यायालय गेट के बाहर छोटी सी दुकान सजा कर मिर्च व बैंगन की पनीरी, धनिया, पुदीना और अन्य उत्पादों की बिक्री करते हैं। इससे परिवार का गुजारा हो जाता है। -बेला देवी, निवासी मौवीसेरी
बॉक्स
कटौला से काठु फाफरा साग जो खेतों में मिल जाता है साथ ही पुदीना, लिंगड़, करियाले और फेगड़ी जो मौसम आधारित सब्जियां है। इनके दाम मात्र 20 से 50 रुपये तक रहते हैं। -तेजी देवी, निवासी संदोआ
बॉक्स
आज कल तरिंबलू, करियाले जिसे कचनार भी कहते हैं और फेगड़ी का मौसम हैं। यह स्वास्थ्य वर्धक मौसमी सब्जियां है। काफल, लिंगड़ के लिए जंगलों में जाना पड़ता है। इसके लिए बहुत मेहनत करनी पड़ी है। इन उत्पादों के गुणों को देखते हुए लोग हाथोंहाथ खरीदते हैं। -रमा देवी, निवासी टांडू द्रंग

बेला देवी, निवासी मौवीसेरी मंडी। कारोबार

बेला देवी, निवासी मौवीसेरी मंडी। कारोबार

बेला देवी, निवासी मौवीसेरी मंडी। कारोबार

बेला देवी, निवासी मौवीसेरी मंडी। कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed