सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Women presented cultural programs at Baglamukhi Temple Matoli

Mandi News: बगलामुखी मंदिर मतोली में महिलाओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Women presented cultural programs at Baglamukhi Temple Matoli
विज्ञापन
बलद्वाड़ा (मंडी)। बलद्वाड़ा क्षेत्र स्थित माता बगलामुखी मंदिर मतोली में दो दिवसीय मेला शनिवार को संपन्न हो गया। इसमें स्थानीय और साथ लगते जिला बिलासपुर व हमीरपुर के लोग भी मेले में पहुुंचे। सभी ने प्रसन्नता जाहिर करते हुए मंदिर में शीश नवाया और प्रसाद ग्रहण किया। मेले में सजी दुकानों पर लोगों ने अपनी पसंद के सामान की खूब खरीदारी की। इस दौरान लोगों के मनोरंजन के लिए स्थानीय महिलाओं, युवाओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। मंदिर के पुजारी अजय शर्मा ने बताया कि दो दिवसीय मेले में दूर-दूर से लोगों ने अपनी भागीदारी सुनिश्चित की। शनिवार को पूर्णाहुति हवन यज्ञ के साथ ही मेला संपन्न हो गया। मंदिर प्रबंधन कमेटी व स्थानीय जनता के सहयोग से भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed