सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   World Yoga Day celebrated for the first time in Thunag.

Mandi News: थुनाग में पहली बार मनाया विश्व योग दिवस

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
World Yoga Day celebrated for the first time in Thunag.
विज्ञापन
दो दिन के कार्यक्रम में 60 से अधिक लोगों ने योग में लिया भाग

संवाद न्यूज एजेंसी

थुनाग (मंडी)। आर्ट ऑफ लिविंग एवं श्रीश्री स्कूल ऑफ योगा के तत्वावधान में लघु सचिवालय में पहली बार दो दिवसीय योग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का संचालन साध्वी अमृता ने किया। एसडीएम संजीत शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य योग, प्राणायाम एवं ध्यान के माध्यम से शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
योग शिविर में क्षेत्र के विभिन्न वर्गों से 60 से अधिक लोगों ने भाग लिया और योगासन, प्राणायाम, ध्यान एवं तनाव-मुक्त जीवनशैली के अभ्यास सीखे। साध्वी अमृता ने कहा कि योग का अर्थ जोड़ना है, जो हमें मन, समाज और प्रकृति से जोड़ता है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन को संतुलित और स्वस्थ बनाने की एक संपूर्ण पद्धति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed