सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Mandi News ›   Youth injured in Gumhu road accident dies

Mandi News: गुमहु सड़क हादसे में घायल युवक की मौत

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 12:38 AM IST
विज्ञापन
Youth injured in Gumhu road accident dies
विज्ञापन
उपचार के दौरान तोड़ा दम, जांच में जुटी पुलिस
Trending Videos

संवाद न्पूज एजेंसी
बलद्वाड़ा (मंडी)। उपमंडल सरकाघाट के तहत नेरचौक-जाहू सुपर हाईवे पर गुमहु के समीप मंगलवार शाम को हुए सड़क हादसे में घायल युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।
जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम कार कलखर की ओर से आ रही थी। जबकि स्कूटी जाहू की दिशा से आ रही थी। गुमहु के पास दोनों वाहनों की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सड़क से नीचे ढांक की ओर गिरकर पेड़ से टकराने के बाद रुकी। हादसे में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रिवालसर पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया गया। हालत अधिक नाजुक होने पर उसे आगे एम्स बिलासपुर भेजा गया, जहां उपचार के दौरान बुधवार सुबह करीब 5 बजे उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान दीप कुमार पुत्र तुले राम, निवासी गांव गुमहु डाकघर कलखर के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पत्नी, दो बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता छोड़ गया है। उधर, डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed