सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   10 cm fresh snowfall at Jalori Jot

Rampur Bushahar News: जलोड़ी जोत पर 10 सेंटीमीटर ताजा हिमपात, एनएच-305 बंद

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
69 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से कटा संपर्क
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। जलोड़ी जोत में रविवार को करीब 10 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई। इससे एनएच-305 यातायात के लिए अवरुद्ध हो गया है। मार्च के मध्य में हुई इस बर्फबारी ने क्षेत्र के लोगों को हैरान कर दिया है, क्योंकि पिछले कुछ दिनों से तापमान काफी बढ़ गया था। अचानक मौसम में आई गिरावट से पूरा क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है। आनी विधानसभा क्षेत्र के ऊंचाई वाले क्षेत्रों समेत जलोड़ी जोत में बर्फबारी हुई। हालांकि, इस समय गिर रही बर्फ अधिकतर पानी वाली है, जो सामान्यतः जल्द पिघल जाती है। इसके बावजूद सड़क पर बर्फ जमने से फिलहाल वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बंद हो गई है। एनएच-305 के बंद होने से आनी विधानसभा क्षेत्र की करीब 69 पंचायतों का जिला मुख्यालय कुल्लू से सीधा संपर्क कट गया है। ऐसे में लोगों को कुल्लू जाने के लिए अब मंडी होकर लंबा वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ रहा है, जिससे यात्रियों को अतिरिक्त समय और परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, जलोड़ी जोत में बर्फबारी की खबर मिलते ही पर्यटक भी यहां पहुंचने लगे हैं। हालांकि, मार्ग बंद होने से उनकी आवाजाही भी प्रभावित हुई है। बर्फबारी और बारिश से क्षेत्र के किसानों-बागवानों के चेहरों पर रौनक लौट आई है। पिछले करीब पांच महीनों से सूखे जैसे हालात के बाद हुई यह बारिश और बर्फबारी बागवानी के लिए संजीवनी है। हालांकि, निचले इलाकों में जहां फलदार पौधों में फूल आना शुरू हो गया है, वहां अचानक तापमान में आई गिरावट कुछ हद तक नुकसानदेह भी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article