{"_id":"69ca5bdec123fa4eab08dcc0","slug":"20th-annual-sports-competition-started-at-bushehr-bed-college-nogli-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157101-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में कलाम, टैगोर सदन और कैरम में ओम प्रकाश, श्रेया ने जीते मुकाबले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: वॉलीबाल में कलाम, टैगोर सदन और कैरम में ओम प्रकाश, श्रेया ने जीते मुकाबले
शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में शुरू हुई तीन दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता। स्रोत : संस्थान
Link Copied
विज्ञापन
. बुशहर बीएड कॉलेज नोगली में शुरू हुई 20 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता
Trending Videos
संवाद न्यूज एजेंसी रामपुर बुशहर। बुशहर बीएड संस्थान नोगली (कलना) में सोमवार से 20 वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। संस्थान के खिलाड़ी चेस, कैरम, लुड्डो, बैडमिंटन, वॉलीबाल, लंबी कूद, ऊंची कूद, 100 व 200 मीटर दौड़ और शॉटपुट जैसे खेलों में भाग लेंगे। प्रतियोगिता के पहले दिन छात्रा वर्ग में गांधी और कलाम सदन के बीच वॉलीबाल का मुकाबला हुआ, जिसमें कलाम सदन ने जीत हासिल की। दूसरे मुकाबले में टैगोर सदन ने विवेकानंद सदन को हराकर अगले दौर में प्रवेश पाया। इंडोर गेम्स में कैरम का पहला मुकाबला कलाम सदन के ओम प्रकाश और छात्रा वर्ग में टैगोर सदन की श्रेया मेहता ने जीत हासिल की। प्रतियोगिता के शुभारंभ पर संस्थान के प्राचार्य डॉ. तिलक राज भारद्वाज बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। विशेष अतिथि के रूप में जेपी मेहता शामिल रहे। खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मार्च पास्ट से हुआ। संस्थान के चारों सदन गांधी, टैगोर, विवेकानंद और कलाम सदन के सभी प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने मुख्य अतिथि को सलामी दी। मार्च पास्ट के बाद अक्षिता ने खिलाड़ियों को खेल की शपथ दिलाई। मुख्य अतिथि डॉ. भारद्वाज ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। मानसिक थकान दूर करने के लिए शारीरिक व्यायाम होना जरूरी है और खेल इसका एक अच्छा साधन है। उन्होंने कहा कि खेल हमारे आत्मविश्वास के साथ-साथ चरित्र निर्माण में भी अहम भूमिका निभाते हैं। समन्वयक प्रो. ललित कायथ की देखरेख में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता करवाई जा रही है, जिसमें इंडोर और आउटडोर गेम्स खेली जाएंगी। संस्थान के अध्यक्ष पवन आनंद, कोषाध्यक्ष हितेंद्र गुप्ता, सचिव राजीव शर्मा ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर सहायक आचार्य राकेश ठाकुर, डॉ. राजेंद्र नेगी, प्रो. वर्षा ठाकुर, राकेश ठाकुर, सपना, दीपक, तपस्या शर्मा, नवनीत चौहान, किरण बाला, नरेंद्र ठाकुर, हेमलता बिष्ट, गौरव गौतम, हेमराज भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।