सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   A 5 kg cyst was removed from a woman's stomach

Rampur Bushahar News: महिला के पेट से निकाली 5 किलो की रसौली

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
A 5 kg cyst was removed from a woman's stomach
खनेरी अस्पताल के चिकित्सक डॉ. प्रवीण नेगी ने महिला का ऑपरेशन कर निकाली रसौली। स्रोत : जागरूक पा
विज्ञापन
. खनेरी अस्पताल के महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण नेगी ने किया ऑपरेशन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। महात्मा गांधी खनेरी अस्पताल में पेट दर्द से पीड़ित एक महिला के पेट से पांच किलो की रसौली निकाली गई है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण नेगी ने ऑपरेशन कर पीड़ित महिला के पेट से इतनी बड़ी रसौली निकाली। नेगी ने महिला का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन दान दिया है और अब महिला स्वास्थ्य लाभ ले रही है। पेट दर्द से पीड़ित कुल्लू जिला, की तहसील नित्थर, तांदी, रांची गांव निवासी किरमा देवी खनेरी अस्पताल उपचार के लिए पहुंची। महिला को लंबे समय से पेट में दर्द हो रहा था। अस्पताल पहुंचने पर महिला ने महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रवीण नेगी के पास अपने मर्ज की जांच करवाई। डॉ. प्रवीण ने उसे अल्ट्रासाउंड करवाने की सलाह दी। अल्ट्रासाउंड करवाने के बाद यह पता चला कि उसके पेट में बहुत बड़ी रसौली है। साथ ही डाॅक्टर ने उसे जल्द ऑपरेशन करवाने की सलाह दी। इसके बाद किरमा देवी ऑपरेशन के लिए अस्पताल पहुंचीं। यह ऑपरेशन काफी देर तक चला। महिला के पेट में इतनी बड़ी रसौली देखकर डॉ. प्रवीण भी हैरान थे। उन्होंने सफलतापूर्वक ऑपरेशन पूरा किया और इसकी जानकारी किरमा के परिजनों को दी। परिजन भी हैरान थे कि किरमा देवी के भीतर इतनी बड़ी बीमारी पनप रही थी, लेकिन उन्हें अब सुखद अहसास था कि अब किरमा देवी का सफल ऑपरेशन हो गया है। डॉ. प्रवीण ने कहा कि जल्द ही किरमा देवी पूरी तरह से स्वस्थ हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article