सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Aani Hospital gets wheelchair and stretcher facility

Rampur Bushahar News: आनी अस्पताल को मिली व्हीलचेयर और स्ट्रेचर की सुविधा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:39 PM IST
विज्ञापन
Aani Hospital gets wheelchair and stretcher facility
आनी अस्पताल को व्हील चेयर और स्ट्रेचर भेंट करते पीएनबी शाखा के प्रबंधक। संवाद
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। पंजाब नेशनल बैंक शाखा आनी ने नागरिक चिकित्सालय आनी को पांच व्हील चेयर और पांच स्ट्रेचर भेंट किए। बैंक शाखा प्रबंधक वरुण ठाकुर ने नागरिक चिकित्सालय आनी के बीएमओ डॉ. भागवत मेहता को सीएसआर फंड के तहत व्हीलचेयर और स्ट्रेचर प्रदान किए। वरुण ठाकुर ने कहा कि मरीजों की सुविधा के लिए मदद की गई है। पीएनबी बैंक ग्राहक सेवा के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी अग्रणी है। बैंक सीएसआर फंड से स्कूलों, कॉलेजों या स्वास्थ्य केंद्रों को उनकी आवश्यकतानुसार सामग्री उपलब्ध करवाता है। यह सामाजिक दायित्व कार्यक्रम का हिस्सा है। नागरिक चिकित्सालय आनी के बीएमओ डॉ. बीपी मेहता ने इसके लिए पीएनबी प्रबंधन का आभार जताया। उन्होंने कहा कि आनी अस्पताल आनी खंड की 38 पंचायतों के अलावा, करसोग, सराज क्षेत्र और कुमारसैन क्षेत्र की कई पंचायतों के लोगों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करता है। इस मौके पर अधीक्षक प्रदीप कुमार, फार्मासिस्ट आदर्श शर्मा, शिवराज शर्मा, चंद्रेश कुमारी और छबिंद्र शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article