{"_id":"69f34b0c63cc2650d70094c3","slug":"election-activity-intensifies-in-seven-wards-of-theog-municipal-council-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1034-159259-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नगर परिषद ठियोग के चुनाव में 14 ने भरे नामांकन, 16 उम्मीदवार मैदान में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नगर परिषद ठियोग के चुनाव में 14 ने भरे नामांकन, 16 उम्मीदवार मैदान में
विज्ञापन
विज्ञापन
1, 890 मतदाता करेंगे प्रत्याशियों का भाग्य तय
संवाद न्यूज एजेंसी
ठियोग (रामपुर बुशहर)। नगर परिषद ठियोग के सात वार्डों में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वीरवार को नामांकन के दूसरे दिन कुल 14 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इससे पहले पहले दिन 2 उम्मीदवारों ने नामांकन भरा था। अब कुल 16 उम्मीदवार चुनावी मैदान में उतर चुके हैं। वीरवार को दाखिल हुए नामांकन के अनुसार वार्ड नंबर-एक से विनोद शर्मा, रीना रॉय, मदन शर्मा, दीपराम शर्मा और अतुल ठाकुर ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। वार्ड नंबर-दो से शीला वर्मा ने नामांकन भरा। वार्ड नंबर-तीन में मुकाबला दिलचस्प होता दिख रहा है। यहां से सीमा, जियालाल, दुनीचंद और निखिल सहगल ने नामांकन दाखिल किया। वार्ड नंबर-चार से कुसुम शर्मा ने पर्चा भरा, जबकि वार्ड नंबर-पांच से रंजिता सूद ने नामांकन पत्र दाखिल किया। वार्ड नंबर-छह से विवेक थापर और वार्ड नंबर-सात से निशा ने भी अपने नामांकन पत्र जमा किया है। नगर परिषद क्षेत्र की कुल जनसंख्या 1890 है, जिसमें 978 पुरुष मतदाता और 912 महिला मतदाता शामिल हैं।
Trending Videos