सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Seven nominations were filed in Nagar Panchayat Chaupal and six in Nerwa

Rampur Bushahar News: नगर पंचायत चौपाल में सात और नेरवा में छह ने भरे नामांकन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Seven nominations were filed in Nagar Panchayat Chaupal and six in Nerwa
नगर पंचायत चौपाल में नामांकन पत्र दाखिल करते हुए संजीव। संवाद
विज्ञापन
चौपाल(रोहड़ू)। नगर निकाय चुनाव के लिए दूसरे दिन नगर पंचायत चौपाल में सात और नगर पंचायत नेरवा में छह उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र भरे। नगर पंचायत चौपाल के वार्ड नंबर-एक में सदस्य पद लिए संजीव, वार्ड-दो से रीतू, वार्ड-तीन से मोनिका, वार्ड-चार से नीलम कुमारी, वार्ड-पांच से विजय लक्ष्मी व सागर सिंह और वार्ड-छह से सुषमा ने नामांकन पत्र भरा। नगर पंचायत नेरवा में छह उम्मीदवारों ने नामांकन भरें। निर्वाचन अधिकारी और एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने कहा कि सदस्य पद के लिए अंतिम तिथि 2 मई को 3 बजे तक ही नामांकन दाखिल किए जाएंगे। नामांकन पत्रों की जांच 4 मई को, नाम वापसी की तिथि 6 मई है और उसी दिन चुनाव चिह्न आवंटित किए जाएंगे। 17 मई को मतदान और परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article