{"_id":"69f33c565b1bb50b00021724","slug":"polling-stations-selected-for-narkanda-nagar-panchayat-elections-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-159237-2026-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: नारकंडा नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्र चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: नारकंडा नगर पंचायत चुनाव को लेकर मतदान केंद्र चयनित
विज्ञापन
विज्ञापन
सात वार्डों के लिए 5 से 7 मई तक होंगे नामांकन, 22 को होगा मतदान
निर्वाचन अधिकारी ने मतदान केंद्रों की अधिसूचना की जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
कुमारसैन (रामपुर बुशहर)।
नारकंडा नगर पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मुकेश शर्मा ने सात वार्डों के लिए मतदान केंद्रों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। सातों वार्डों में अलग-अलग स्थानों पर मतदान केंद्र स्थापित किए जाएंगे। नगर पंचायत के वार्ड नंबर-1 काली मिट्टी के लिए रैन-बसेरा भवन, वार्ड नंबर-2 दुर्गा मंदिर के लिए पंचायत सिंहल नारकंडा कार्यालय, वार्ड नंबर-3 सर्किट हाउस के लिए बीओ फोरेस्ट ऑफिस नारकंडा में मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। वार्ड नंबर-4 रिज नारकंडा के लिए जल शक्ति विभाग का कार्यालय, वार्ड नंबर-5 पुराना बाजार के लिए राजकीय प्राथमिक पाठशाला नारकंडा, वार्ड नंबर-6 लाल कोठी के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारकंडा और वार्ड नंबर-7 मेला मैदान के मतदाताओं के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग कार्यालय नारकंडा में मतदान केंद्र स्थापित किया गया है। इस अधिसूचना में सभी संबंधित अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। साथ ही इस आदेश की प्रतिलिपि राज्य निर्वाचन आयोग, जिला निर्वाचन अधिकारी शिमला, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर-तहसीलदार कुमारसैन और नगर पंचायत नारकंडा के सचिव को सूचना एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया है।
ये रहेगा मतदान का शेड्यूल
नगर पंचायत नारकंडा के सात वार्डों के उम्मीदवार 5 से 7 मई तक अपने नामांकन पत्र पूर्वाह्न 11:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक दाखिल कर पाएंगे। 8 मई को नामांकन पत्रों की जांच होगी और उम्मीदवारों को नामांकन वापस लेने के लिए 11 मई को अपराह्न 3:00 बजे तक का समय रहेगा। नाम वापसी के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों को चुनाव चिह्न भी आवंटित किए जाएंगे। 22 मई सुबह 7:00 बजे से अपराह्न 3:00 बजे तक मतदान प्रक्रिया चलेगी।
Trending Videos