{"_id":"6a771296413714ac7a0c188f","slug":"accused-arrested-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1003-166745-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: पांच किलो अफीम डोडा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: पांच किलो अफीम डोडा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुमारसैन पुलिस ने मामले में दूसरी गिरफ्तारी की, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। कुमारसैन थाना पुलिस ने पांच किलोग्राम अफीम डोडा बरामदगी मामले में मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में यह दूसरी गिरफ्तारी है। इससे पहले 30 जुलाई को इस खेप के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया था।
यह मामला 30 जुलाई को कुमारसैन पुलिस थाना में एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं के तहत दर्ज किया गया था। पुलिस ने सैंज क्षेत्र में वाहनों की जांच के दौरान एक टैक्सी को रोका। टैक्सी की डिक्की से लगभग पांच किलोग्राम अफीम डोडा बरामद किया गया। कुमारसैन तहसील के निवासी पिंकू राम (42) को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। तकनीकी साक्ष्यों और पिछली कड़ियों की जांच के आधार पर मुख्य सप्लायर की पहचान की गई। कुल्लू जिले की आनी तहसील के निवासी बिट्टू ठाकुर (31) को गिरफ्तार किया गया। जांच में उसकी भूमिका मादक पदार्थ की आपूर्ति करने वाले प्रमुख आरोपी के तौर पर सामने आई। बिट्टू ठाकुर को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। एसएसपी गौरव सिंह ने बताया कि मामले में की जांच जारी है। शिमला पुलिस नशा तस्करी के विरुद्ध लगातार अभियान चला रही है।