सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Akhand Ramayana recitation concluded with Kanya Pujan and Purnahuti

Rampur Bushahar News: कन्या पूजन और पूर्णाहुति के साथ अखंड रामायण पाठ संपन्न

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Akhand Ramayana recitation concluded with Kanya Pujan and Purnahuti
रामपुर के संकट मोचन महावीर मंदिर में अखंड रामायण पाठ के समापन पर देवता जाख रचोली को विदाई देते
विज्ञापन
संकट मोचन महावीर मंदिर में लोगों ने चखा भंडारे का प्रसाद
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। ऐतिहासिक एवं प्राचीन संकट मोचन महावीर मंदिर रामपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर आयोजित अखंड रामायण पाठ संपन्न हो गया। कन्या पूजन और पूर्णाहुति के साथ मंदिर में चार दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन हुआ। समापन पर मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। हजारों लोगों ने भंडारे का प्रसाद चखा। धार्मिक अनुष्ठान में देवता साहिब जाख रचोली भी शामिल रहे। रविवार सुबह मंदिर परिसर से प्रभात फेरी निकाली गई। इसके बाद हनुमान चालीसा पाठ और सुंदरकांड पाठ किया गया। हवन और कन्या पूजन कर पूर्णाहुति के साथ धार्मिक अनुष्ठान का विधिवत समापन किया गया। दोपहर 12:30 बजे से विशाल भंडारा शुरू किया गया और शाम तक चलता रहा। इससे पहले लोगों ने मंदिर में माथा टेका और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया। देवता साहिब जाख रचोली भी अपने देवालय लौट गए। हजारों लोगों ने उनके समक्ष शीश नवाया और सुख-शांति की कामना की। इस मौके पर ध्रुव शर्मा, मनीष चौहान, पंडित दयानंद, सुशील, सुरेंद्र, प्रणव, अनिल, भानू, पुष्कर, अभिषेक और रमन सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article