{"_id":"69d5036721eb35d8a50c5fe7","slug":"applications-submitted-for-cbse-admission-rampur-hp-news-c-178-1-ssml1032-157661-2026-04-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur Bushahar News: सीबीएसई में दाखिले के लिए 1,367 आवेदन पत्र जमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur Bushahar News: सीबीएसई में दाखिले के लिए 1,367 आवेदन पत्र जमा
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन करने का आज अंतिम दिन, 10 अप्रैल को जारी होगी चयनित सूची
सीबीएसई स्कूल में दाखिले के लिए निजी स्कूलों से भी पहुंच रहे विद्यार्थी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। पदम वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में सीबीएसई शिक्षा प्रणाली लागू होने के बाद अब यह स्कूल विद्यार्थियों और अभिभावकों की पहली पसंद बन रहा है। इतना ही नहीं निजी स्कूलों में अपने बच्चों को पढ़ा रहे अभिभावक अपने बच्चों का अब यहां दाखिला करवा रहे हैं। स्कूल में अभी तक 1,367 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। स्कूल में प्रवेश पाने के लिए आवेदन करने का बुधवार को अंतिम दिन है। रामपुर शहर में अब छात्र और छात्रा स्कूल नहीं रहेंगे। पदम छात्र स्कूल को सीबीएसई का दर्जा दिया गया है, जबकि कन्या स्कूल में हिमाचल प्रदेश शिक्षा बोर्ड के तहत शिक्षा दी जाएगी। दोनों ही स्कूलों में अब छात्र-छात्राएं एकसाथ शिक्षा ग्रहण करेंगे। सरकारी स्कूल में सीबीएसई प्रणाली के तहत शिक्षा की सुविधा मिलने से अभिभावकों में खुशी है। बेहतर शिक्षा का सपना संजोये अभिभावकों को जहां पहले निजी स्कूलों को रुख करना पड़ रहा था, वहीं अब वे कम खर्च में सीबीएसई प्रणाली के तहत अपने बच्चों के शिक्षा दे पाएंगे। स्कूल के बाल वाटिका से लेकर बारहवीं कक्षा तक सीबीएसई के तहत विद्यार्थियों को पढ़ने की सुविधा मिलेगी। पहली से पांचवीं तक प्रत्येक कक्षा में 90 बच्चे ही प्रवेश ले सकेंगे। कक्षाओं के दो-दो सेक्शन बनाए जाएंगे। छठी से दसवीं तक प्रत्येक कक्षा में 135 विद्यार्थी होंगे, जिसमें एक कक्षा के तीन सेक्शन होंगे। वहीं, एक सेक्शन में 45 विद्यार्थी प्रवेश ले सकते हैं। ग्यारहवीं और बारहवीं कक्षा में कला और विज्ञान संकाय में दो-दो सेक्शन, कॉमर्स संकाय में एक सेक्शन होगा। स्कूल में प्रवेश लेने के लिए विद्यार्थी आज अंतिम दिन आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं। वहीं, 9 अप्रैल को आवेदन पत्रों की छंटनी होगी और 10 अप्रैल को अंतिम सूची तैयार की जाएगी। स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश परमार ने कहा कि पदम स्कूल में बुधवार तक 1367 आवेदन पत्र जमा हुए हैं। बुधवार को भी विद्यार्थी अपने आवेदन जमा कर सकते हैं। 10 अप्रैल को अंतिम सूची जारी की जाएगी।
Trending Videos