सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Rampur Bushahar News ›   Apply for IGNOU admission by April 10

Rampur Bushahar News: इग्नू में प्रवेश के लिए 10 अप्रैल तक करें आवेदन

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) में प्रवेश लेने का सुनहरा अवसर मिल रहा है। इग्नू में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। इग्नू के अध्ययन केंद्र-1110 राजकीय महाविद्यालय रामपुर के समन्वयक डॉ. टीडी वर्मा ने बताया कि इग्नू ने जनवरी सत्र 2026 के लिए प्रवेश की तिथि को 30 मार्च से बढ़ाकर 10 अप्रैल कर दी है। यह फैसला उन विद्यार्थियों को एक और अवसर प्रदान करने के लिए लिया गया है, जो किसी कारणवश समयसीमा पर प्रवेश नहीं ले पाए या जिन्होंने प्रवेश प्रक्रिया की है, लेकिन कागजी कार्रवाई पूरी नहीं कर पाए। इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया है कि इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएं। इग्नू से संबंधित अधिक जानकारी के लिए इग्नू अध्ययन केंद्र 1110 रामपुर आकर संपर्क कर सकते हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article